फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोके बाद भी उधमपुर शहर के बीच से गुजरे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीच यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी किए गए आदेश केवल कागजों तक ही सीमित रहे गए हैं। आदेश जारी होने के सप्ताह गुजरने केे बाद भी न तो शहर के बीच सुबह से शाम तक ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लग सका और न ही धार रोड के किनारे से विभिन्न रूट पर रवाना होने वाली यात्री बसों व मेटाडोर को कारगिल हनुमान मंदिर के पास स्थानांतरित किया जा सका है।
पांच जून बुधवार सुबह शहर के बीच रेस लगाने के चक्कर में तेज रफ्तार में मेटाडोर धार रोड पर पलट गई थी। इस दुर्घटना में कंडक्टर सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद हर तरफ ट्रैफिक पुलिस व यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए थे। वहीं दुर्घटना को गंभीरता से लेते डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डा. पीयूष सिंगला ने कई प्रकार के आदेश जारी किए, जिनमें शहर के बीच पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग और धार रोड पर सुबह आठ से शाम सात बजे ट्रक व अन्य सभी प्रकार के लोड कैरियर वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके साथ ही बस अड्डा पर भीड़ कम करने के लिए रामनगर, बसंतगढ़, लाटीव अन्य कई रूट पर रवाना होने वाले यात्री वाहनों को कारगिल हनुमार मंदिर के पास प्रस्तावित न्यू बस अड्डा से रवाना करने का आदेश जारी किया गया था। आदेश जारी होने के सप्ताह गुजरने के बाद इसको लेकर किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला है। अभी भी सामान से भरे ट्रक शहर के बीच धार रोड व पुराने राजमार्ग से होकर गुजर रहे हैं। इसके साथ ही सभी बसें पुराने बस अड्डा से ही रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस अड्डा व मेटाडोर स्टैंड से रवाना होने के बाद वाहन धार रोड के किनारे पर घंटों तक खड़े रहे और इनको रोकने के लिए कोई भी पुलिस कर्मी या अधिकारी कार्रवाई करता नजर नहीं आया। इसके अलावा दिन भर ट्रक शहर के बीच से होकर गुजरते रहे और इसको लेकर किसी ने भी कार्रवाई नहीं। दोपहर करीब 12 बजे सामान से भरा ट्रक डीसी कार्यालय के बाहर ही खड़ा था और सामान को उतारने का काम चल रहा था।

चालान काटने तक ही सीमित रह गई यातायात व पुलिस विभाग की सख्ती
दुर्घटना के बाद तीन दिन तक यातायात विभाग, ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर वाहनों के चालान काटे। तीन दिन में 400 से अधिक चालान काटे गए और कुछ वाहनों को सीज किया गया, लेकिन फिर सब कुछ शांत हो गए। अब फिर सबकुछ पहले की तरह यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रामनगर रूट की बसों को प्रस्तावित न्यू बस अडडा पर स्थानांतरित करने को लेकर काम चल रहा है। नगर परिषद के सहयोग से टिकट काउंटर सहित कई तरह की सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है। शनिवार तक यह काम पूरा हो जाएगा और सोमवार से जारी किए गए आदेश के तहत वाहन आवाजाही करना शुरू कर देंगे। इसके अलावा शहर के बीच ट्रकों की आवाजाही पर भी सख्ती के साथ काम किया जाएगा।
डा. पीयूष सिंगला, डीसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें