फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 ग्राम हेरोइन और 33 किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बनिहाल पुलिस ने सोमवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो विभिन्न नाकों चेकिंग के दौरान 250 ग्राम हेराइन और 33 किलोग्राम भुक्की के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बनिहाल पुलिस ने जवाहर टनल इलाके में श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से एक बोरी बरामद की गई, जिसमें 33 किलोग्राम भुक्की थी। पुलिस ने ट्रक चालक जगजीत सिंह निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य व्यक्ति इर्शाद अहमद निवासी कावना खड़ी रामबन को पुलिस ने बनिहाल के टी चौक इलाके में 250 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनू के खिलाफ बनिहाल थाने में केस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें