फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके एडवेंचर,इकों एडवेंचर बने राफटिंग के विजेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। दरिया चिनाब की लहरों में शनिवार को राफ्टिंग का रोमांच देखने को मिला। इस दौरान महिला व पुरुष वर्ग की लगभग बारह टीमों में खिताब जीतने की जबरदस्त प्रतिस्पर्धा हुई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन न जम्मू कश्मीर बैंक के सहयोग से कराया गया।
विज्ञापन

महिलाओं के वर्ग में जेके एडवेंचर्स की टीम ने अन्य सभी टीमों को पछाड़ते हुए पहला पुरस्कार प्राप्त किया वहीं रैना टूर एंड ट्रेवेल्स दूसरे तथा चिनाब टूर एंड ट्रेवेल्स को तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग में इको एडवेंचर्स की टीम ने सबसे तेज राफ्ट चलाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। रैना टूर एंड ट्रेेवेल्स को दूसरा जबकि जेके एडवेंचर्स की टीम तीसरे स्थान पर रही। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को दस हजार दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को छह हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को चार हजार रुपये तथा ट्राफी इनाम के तौर पर मिले। डीएम इंदू कंवल चिब ने टूरिज्म के असिस्टेंट डायरेक्टर उमेश शान सीपीओ कमल किशोर शर्मा तहसीलदार मुमताज मिर्जा तहसीलदार हेडक्वार्टर कुणाल शर्मा की मौजूदगी में विजेता व उपविजेता रही टीमों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राफ्टिंग सबसे बेहतरीन विकल्प है, जिसकी तरफ माता श्री वैष्णो देवी व श्री शिवखोड़ी धाम आने जाने वाले श्रद्धालु आकर्षित होते हैं। आने वाले दिनों में इसको बढ़ावा देने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें