सांबा। जिले के नानके चक क्षेत्र की रेलवे पटरी से शनिवार को जीआरपी के जवानों को एक शव मिला। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
शनिवार को जीआरपी के जवान रेलवे पटरी पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नानके चक क्षेत्र में पटरी के पास एक शव मिला जो पूरी तरह से कट चुका था। जीआरपी की कालीबड़ी पुलिस पोस्ट के जवानों ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिसकी पहचान अजय कुमार पुत्र प्रेम चंद निवासी चनूरी सांबा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है कि अजय पटरी पर कैसे पहुंचा। ब्यूरो