फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले का टायर फटा, पांच वाहन आपस में टकराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बा के नए बस अड्डे के पास शुक्रवार शाम को हाईवे पर एक ट्राला का टायर फटने से चार कारें और एक बाइक आपस में टकरा गए। सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा। संयोग कहा जाए कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। केबल ट्राला चालक के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की हाईवे पर चल रहे ट्राला (पीबी11सीएफ-4644) के टायर फटने से पीछे चल रही चार कारें धड़ाधड़ आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कार नंबर जेके21बी-4708, कार नंबर एचपी40सी-4446, कार नंबर जेके21डी-3985 और एक बिना नंबर की कार को काफी नुकसान पहुंचा। इस दौरान कार के पीछे चल रहे बाइक (जेके21इ-3914) को भी नुकसान पहुंचा। इसी बीच ट्राला के चालक बूटा सिंह निवासी रतियंा हरियाणा को मामूली चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस ने मामला दायर कर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
इस हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि प्रशासन ने वहां ट्रैफिक सिग्नल लगाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। राजपूत सभा के अध्यक्ष कैप्टन इंदर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ अपना नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें