फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे 4 लेन प्रोजेक्ट की गति का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय अतिरिक्त सचिव गृह ज्ञानेश कुमार और चेयरमैन नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) एनएन सिन्हा के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नेशनल हाईवे (एनएच44) 4 लेन प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने चंद्रकोट से नोगाम बनिहाल के बीच फोरलेन के कार्यों का निरीक्षण करने के साथ अमरनाथ यात्रा 2019 की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने फोर लेन रिंग रोड, बाईपास रोड जम्मू, उधमपुर से चिनैनी, नाशरी से रामबन और रामबन से बनिहाल के बीच निर्माणाधीन प्रोजेक्टों की गति की जानकारी ली। उन्होंने एनएचएआई को उधमपुर और बनिहाल के बीच के ट्रैक की नियमित रखरखाव और प्रबंधन को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने निर्माण एजेंसियों से खासतौर पर अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित यात्रा ट्रैक मुहैया करवाने पर जोर दिया। इसमें ब्लैक टापिंग, ड्रेनेज, क्रश बैरियर आदि पर काम किया जाएगा। सचिव ने निर्माण कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी के दिए सुझावों पर काम करें। हाईव पर भूस्खलन को हटाने के लिए अतिरिक्त श्रम और मिशनरी का प्रयोग किया जाए। आईजी ट्रैफिक और आरओ नेशनल हाईवे ने फोर लेन प्रोजेक्टों की पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें