जम्मू। कोई कुछ भी कर ले ऑटो चालकों ने न सुधरने की कसम खाई है। शहर में ऑटो चालकों का मनाया किराया वसूलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ट्रैफिक और परिवहन विभाग की लगातार कार्रवाई के बाद भी ऑटो चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन से डिग्याना तक ऑटो चालक ने दो सौ रुपये की मांग की।
एक तरफ ऑटो चालक मीटर के हिसाब से यात्रियों से मीटर के हिसाब से किराया लेने की बात करते हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे उलट है। रेलवे स्टेशन से डिग्याना से तक दो सौ किराया की मांग करने वाले ऑटो चालक ने ने मीटर के हिसाब से किराया लेने से मना कर दिया। ऑटो चालकाें की मनमानी आम यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है। एक तरफ ऑटो चालक 50 रुपये मीटर डाउन की मांग करते हैं, लेकिन वह यात्रियों इसके हिसाब से भी किराया नहीं वसूलते हैं। ऑटो चालक पांच से छह किलोमीटर तक ही दो सौ रुपये की मांग करने लग जाते हैं। ऑटो यूनियन के सदस्य का कहना है, इतनी शिकायत मिलने के बाद भी सरकार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसे बडे़ ऑटो स्टैंड पर प्रीपेड बूथ नहीं बनाती है। प्रीपेड बूथ बनने से यात्रियों से मनमाना किराया वसूला का पूरा झंझट की खत्म हो जाएगा।