सामुदायिक जुड़ाव के लिए 118 सुविधाएं :
युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए 118 सुविधाओं का प्रस्ताव है। जिसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, पिकलबॉल, हैंडबॉल कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, डगआउट, संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण और अपग्रेडेशन शामिल है। आजाद गंज (बारामुला), ड्रैगड़ (शोपियां), गस्सू हजरतबल, बंधुरख (जम्मू) और मेंढर (पुंछ) में पांच सिंथेटिक टर्फ फील्ड विकसित किए जाएंगे।
चार क्रिकेट अकादमी बनेंगी :
पेशेवर क्रिकेट प्रतिभा को निखारने के लिए श्रीनगर, उधमपुर, अनंतनाग और जम्मू में चार क्रिकेट अकादमियां स्थापित की जाएंगी। गिंदुन राजबाग, श्रीनगर में जिम्नास्टिक अकादमी और तीरंदाजी और शूटिंग केंद्र विकसित किए जाएंगे। सभी जिलों में हाई परफॉर्मेंस ताइक्वांडो केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हैंड-हेल्ड रोलर्स, वॉटर एटीएम, डगआउट और एक टॉडलर स्विमिंग पूल सहित सहायक बुनियादी ढांचा खरीदा जाएगा।
खेल गांव आठ प्रोजेक्ट हुए पूरे, अन्य सुविधाएं मिलेंगी :
खेलगांव प्रोजेक्ट आठ पूरे हो चुके हैं। गांदरबल को एथलेटिक ट्रैक, सिंथेटिक फुटबॉल और हॉकी टर्फ शामिल हैं। प्रस्तावित अतिरिक्त सुविधाओं में एक मल्टी-पर्पस इंडोर हॉल, क्रिकेट ग्राउंड के लिए फ्लडलाइटिंग, रिसर्च सेंटर और बॉयज़ हॉस्टल का पूरा होना शामिल है। प्लेफील्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत लेवलिंग, फिलिंग, ड्रेनेज, फेंसिंग और सुरक्षा कार्यों के माध्यम से खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना, युवाओं, स्कूलों और समुदायों के लिए एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा।