फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश एंव जिला पदाधिकारियों के चुनाव सम्मपन,ईद्रीस गनेई बने जिला युवा प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
इद्रीस बने जिला युवा कांग्रेस प्रधान
विज्ञापन

पुंछ। जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के युवा संगठन प्रदेश यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों के लिए चुनाव हुए। इसमें जिले भर से सदस्यों ने भाग लिया और प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के अपने पसंद के प्रत्याशियों के हक में मतदान किया। देर रात को सुरनकोट कस्बे में मतों की गणना की गई। इसमें इद्रीस गनेई जिला युवा कांग्रेस प्रधान के तौर पर विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन

सरफराज चौधरी जिला महासचिव पद बनेपर विजयी हुए, जबकि आसिफ बज्जर सुरनकोट विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर विजयी हुए। वीरवार सुबह दस बजे से नगर स्थित डाक बंगला में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए मतदान शुरू हुआ। इसमें कुल 555 सदस्यों में से 258 ने अपने मत का प्रयोग किया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अभिनव शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले सदस्यता अभियान चलाया गया था। पुंछ जिले में हवेली और मेंढर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें