जिला में बनेंगे 2500 बंकर, सर्वे शुरू
सीमा से सटे दो किलोमीटर क्षेत्र में स्थित गांवों में होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
सांबा।
केंद्र सरकार की पहल पर जिला में पक्के बंकर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग की देखरेख में बंकर बनाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। जिला प्रशासन के अनुसार सांबा जिला में करीब 2500 पक्के बंकर बनाए जाएंगे, जिनमें सामुदायिक बंकर भी शामिल हैं। इनके लिए 83.82 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध करवाया गया है। राजपुरा तहसील में सीमावर्ती गांव मंगु चक, चक सद्दा और चलेआरी के स्कूलों में सामुदायिक बंकरों का निर्माण होगा। इसी तरह चक फकीरा व सदोह गांव, रामगढ़ तहसील के स्वास्थ्य केंद्र रंगूर, नंगा और जेरड़ा गांव के स्कूलों में सामुदायिक बंकर बनाने की योजना है। जीरो लाइन के दो किलोमीटर क्षेत्र में स्थित गांवों में बंकर बंकर बनाए जाएंगे।
-----
4191 परिवारों को मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार जिला के करीब 4191 परिवारों को लाभ मिलेगा। इनमें राजपुरा तहसील के 1487, सांबा तहसील के 639 और रामगढ़ तहसील के 2065 परिवार शामिल हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने गांवों में जा कर सर्वे शुरू कर दिया है। इससे शीघ्र ही सीमावर्ती ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
-----
बंकरों के संबंध में प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सर्वे करवाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीघ्र ही बंकरों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
-राजेंद्र सिंह तारा, डीसी, सांबा