फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने दलित के घर गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। जो जातिवाद व ऊंच नीच को बढ़ावा दे रहे हैं वो देश को बांटने का कार्य तो कर ही रहे हैं, साथ ही भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दे रहे हैं। भगवान के घर से कोई भी दलित पैदा होकर नहीं आता, मगर समाज के चंद भ्रष्ट ताकतों ने इनको दलित का नाम दे दिया, जिससे देश का कभी भी भला नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उक्त विचार सांसद जुगल किशोर शर्मा ने क्षेत्र के गांव करेयाल खुर्द में एक दलित के घर रात बिताने के बाद व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम सब को यह बात समझनी होगी कि हम सब एक ही समाज का हिस्सा हैं और रहेंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस खाई को पाटने का कार्य किया है जो सराहनीय कदम है।
सांसद ने शुक्रवार देर शाम करेयाल खुर्द गांव में पहुंच कर पहले लोगों की समस्या सुनी बाद में वहीं ठहर गए और अशोक कुमार पुत्र मग्गर राम नामक दलित के घर रात बिताई। उन्होंने को कहा कि रात का खाना व सुबह का नाश्ता करने के बाद प्रस्थान किया। दलित अशोक कुमार का कहना है कि सांसद का हमारे घर भोजन करना रात भर रुकना यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा सरकार जात पात को नहीं मानती और उनके यहां आने से मुझे ख़ुशी भी बहुत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें