फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के साथ ऊंचे पहाड़ों की तरफ जाने लगेे बक्करवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गर्मी बढ़ने के साथ ही कुछ दिनों से बक्करवाल का अपनी भेड़-बकरियों और अन्य मवेशियों के साथ पहाड़ों पर स्थित डोकों में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पुंछ-जम्मू हाईवे और मुगल रोड पर चलने वाले वाहनों को गंतव्य की तरफ पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के आईजी ट्रैफिक बसंत रथ ने ट्वीट कर हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों से स्पीड नियंत्रित कर चलने की अपील की है, ताकि बक्करवालों के पशुओं को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अक्सर ऊंचे पहाड़ों पर स्थित डोकों की तरफ जाते समय हाईवे पर बक्करवालों के मवेशी हादसों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में यदि आईजी ट्रैफिक की अपील का असर होता है, तो शायद इस बार मवेशी हादसों के शिकार न हों। पुंछ के भारत-पाक नियंत्रण रेखा के सलोत्री से अपनी भेड़-बकरियों के साथ कश्मीर स्थित अपनी डोक की तरफ जाने की तैयारी कर रहे मोहम्मद नजीर, मोहम्मद आजम, हसनदीन आदि का कहना है कि उन्हें पुंछ के बफलियाज तक करीब 40 किलोमीटर जम्मू-पुंछ हाईवे से अपने जानवरों को लेकर गुजरना पड़ता है। उसके आगे करीब 80 किलोमीटर मुगलरोड से जाना होता है, जहां पर एक तो मौसम खराब रहता है, दूसरे तेज गति से आने वाले वाहनों से पशुओं के कुचल जाने का खतरा रहता है। इस मार्ग पर कई ऐसे अंधे मोड़ हैं, जहां पर अचानक सामने से तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को सामने कुछ दिखाई ही नहीं देता है। ऐसे में हादसों का डर लगा रहता है। उन्होंने आईजी ट्रैफिक बसंत रथ से मुगल रोड पर ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि उनको अपने मवेशियों के साथ वहां से गुजरने में सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें