फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर लगने से तेंदुए की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रियासी-कटड़ा मार्ग पर स्थित सिम्बल चोया क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। यह तेंदुआ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के पालतू मवेशियों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका था। इसने कई मवेशियों को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह एक वाहन तेज रफ्तार से सिंबल चोया क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकल कर तेंदुआ सड़क के बीचोबीच आ गया। जब तक वाहन चालक अपने वाहन को रोकने की कोशिश करता, तब तक तेंदुए को टक्कर लग गई। टक्कर तेंदुए के सिर पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया। सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन रुक गए। काफी देर तक लोग ऊहापोह में थे कि टक्कर लगने से तेंदुए की मौत हो चुकी है या वह बेहोश है। बाद में कुछ लोगों ने साहस कर तेंदुए के पास गए और पाया कि वह मर चुका है। इसके बाद पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने सड़क के बीचोबीच पड़े तेंदुए के शव को उठा कर सड़क के किनारे रखा। मृतक तेंदुए के शव को देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। बाद में मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लिया।
गौरतलब है कि तेंदुए ने सिंबल चोया के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी आतंक मचाया हुआ था। वह आए दिन हमला कर ग्रामीणों के मवेशियों को अपना शिकार बनाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें