फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा बच्चा मेटरनिटि केयर युनिट खुलने की जगी उम्मीद।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित पुराने अस्पताल की इमारत में जच्चा बच्चा मेटरनिटी केयर यूनिट खुलने की उम्मीद जगी है। बुधवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने इमारत के जीर्णोद्धार के लिए 30 लाख रुपये जारी किए।
विज्ञापन

भाजपा के राज्य सचिव शील मगोत्रा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने सबसे पहले अस्पताल के मुद्दे को पेश किया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि जिला अस्पताल के अगार बल्लिया में शिफ्ट होने के बाद कस्बे में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जच्चा बच्चा मेटरनिटी केयर यूनिट खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनके निधन के बाद इस पर काम नहीं हो सका। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अन्य मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के सामने ज्ञापन पत्र के जरिये रखा। सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां पर डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे। मेटरनिटी यूनिट की स्थापना होगी इसके अलावा मुख्यमंत्री ने श्री कालिका माता जी के मंदिर की पहाड़ी पर पार्क बनाने के लिए 10 लाख रुपये व सड़क बनाने के लिए 30 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। हाउसिंग कालोनी के प्लाट लेने के लिए लोगों ने रुपये जमा कराये थे उन का मामला भी जल्द हल होगा। बारादरी चिनाब दरिया किनारे पर घाट बनाने का प्रावधान भी रखा गया।
प्रतिनिधिमंडल में सुदेश पुरी, धीरज गुप्ता, सुरिंद्र शर्मा, सतपाल वैद, करण देव सिंह, चमन लाल भगत, अशिवनी खजूरिया, मुनीष शर्मा, विक्रांत सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें