ज्यौड़ियां। छंब रूट की बस यूनियन ने हड़ताल का एलान कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने के लिए बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक पलांवाला से जम्मू जा रही छंब रूट बस नंबर जेके 02बीएफ.-7857 खौड़ बाजार के बीच खड़ी थी। इस बीच एसएचओ खौड़ पंजाब सिंह ने उधर से निकले और बस को खड़ी देखकर उसके चालक के बारे में पूछताछ करने लगे। उन्होंने बस को बाजार में खड़ी देख उसे सीज कर दिया। वहीं छंब बस रूट यूनियन के प्रधान भारत भूषण ने बताया कि लंबे अर्से से पलांवाला से जम्मू जाने वाली छंब रूट की बसें खौड़ बाजार के बाहर खड़ी होती हैं। आज ऐसा क्या हो गया कि पुलिस ने बाजार के बाहर रोड के साइड पर खड़ी बस को सीज कर दिया। बस यूनियन के प्रधान भारत भूषण ने बताया कि अगर पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली को नहीं सुधारा नहीं तो हम छंब रूट बस यूनियन के लोग हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसका जवाब खौड़ पुलिस को देना होगा।
थाना प्रभारी पंजाब सिंह ने बताया कि हमें एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर की तरफ से हैं कि बसें बाजार में खड़ी नहीं होने देनी है। क्योंकि चुनाव का समय चल रहा है और जाम की स्थिति बनती है। एसएचओ ने बताया कि जिस दिन मैंने थाने का चार्ज संभाला उसी दिन कस्बे तथा बाजार के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला, उन्होंने कहा था कि बसों को बाजार के बजाय बस अड्डे पर खड़ा करने की बात कही थी। एसएचओ के मुताबिक बस बाजार में रोड के बीच खड़ी थी और चालक भी बस में नहीं था। चालक को पुलिस बाजार से ढूंढ कर लाई। रोड के मध्य में खड़ी बस की वजह से जाम भी लगा था और हमने जब चालक से बस के दस्तावेज मांगे तो चालक के पास पूरे नहीं थे। जिस पर बस को सीज किया गया।