फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में कालशा नाले से शेल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से चार किलोमीटर दूर आरली व पड़ो गांव के बीच पड़ते कालशा नाले से एक पुराना मोर्टार शेल मिला। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में लेकर निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कालशा नाले में एक मोर्टार शेल बच्चों ने देखा, जिसके बारे में पुलिस को बताया गया। पुलिस सहित बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में लिया और बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। एसडीपीओ विवेक शेखर ने बताया कि यह काफी पुराना शेल है। लोगों के अनुसार कुछ साल पहले यहां पर सेना की पेट्रोलिंग होती थी। शायद उस समय यह गिर गया हो। वहीं, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप गुप्ता, एसआई सुमन मन्हास, एसआई भूपेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें