जम्मू। बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के राजकीय अवकाश के बावजूद चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन जारी रखा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कश्मीर संभाग में 7500 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित वेतन व उनकी सेवाओं को 2012 से ही नियमित किया गया है। जबकि जम्मू में बिजली विभाग में केवल 3405 अस्थायी मुलाजिम हैं और जोखिम भरी सेवा देने के बावजूद न तो उन्हें नियमित वेतन मिल रहा हैं और न ही सेवाओं को नियमित किया जा रहा है। इस अवसर पर जेएंडके पीडीडी नीडबेस्ड/कैजुअल लेबर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि पिछले 32 दिनों से जारी आंदोलन के बावजूद जम्मू के अस्थायी मुलाजिमों के मामले में सरकार केवल कमेटी बनाकर ही टाल मटोल की नीति अपनाएं हुए है। प्रदर्शन में आशीर्ष वर्मा, दलजीत, गुरमेल आदि ने भी अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को दर्शाया।