फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 300 ग्राम ब्राउन शुगर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वीरवार की देर शाम जिला पुलिस ने सूरनकोट से दो ड्रग तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा पकडे़ गए तस्करों की पहचान 22 वर्षीय सज्जाद अहमद और 24 वर्षीय सद्दाम हुसैन, दोनों निवासी गांव हरनी तहसील मेंढर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनके नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार की देर शाम एसएसपी पुंछ राजीव पांडे के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सूरनकोट पुलिस ने एसडीपीओ सूरनकोट मोहम्मद शब्बीर चौधरी और एसएचओ अंजर हुसैन मीर की अगुवाई में कसबे के बाहर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों ने नाका देख कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों को थाने ले गई और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की पूछताछ जारी है और कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें