फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टिकल्चर में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्टिकल्चर अनुसंधान में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान
विज्ञापन

डॉ. बक्शी भारत एक्सीलेंस अवार्ड और गोल्ड मेडल से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ।
शेर ए कश्मीर यूनिवर्सिटी और एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी उदयवाला जम्मू में मुख्य उन्नत केंद्र बागवानी अनुसंधान के प्रमुख डॉ. प्रशांत बक्शी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल चौधरी रणधीर सिंह ने भारत एक्सीलेंस अवार्ड के साथ ही उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हार्टिकल्चर के लिए उत्कृष्ट सेवाओं में उनके 72 रिसर्च पेपर, सात किताबें और 34 लेख भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ बीते साल के अंत में उन्होंने सेव हार्टिकल्चर मिशन की भी शुरुआत की, जिसमें लोगों को फलदार पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सेव हार्टिकल्चर मिशन के अंतर्गत अब तक लगभग चार हजार फलदार पौधे रोपे जा चुके हैं। लोगों की इनकी देखभाल से लेकर पौधों की भी जानकारियां मुहैया करवाई गई हैं। डॉ. बक्शी ने बताया कि यह सम्मान मिलना, उनके लिए गर्व की बात है। उनकी कोशिश रहेगी कि बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे और उनके रखरखाव के संबंध में भी जानकारियों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें