फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की नींव रखने से पहले समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की नींव रखने से पहले समीक्षा
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव ने निर्धारित निर्माण स्थल का दौरा किया
बची हुई जमीन का अधीग्रहण का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ।
राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के निर्माणस्थल पर नींव रखने के कार्यक्रम से पूर्व प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को निर्माणस्थल का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य सचिव पवन कोतवाल खुद कठुआ पहुंचे। जिला अस्पताल के ठीक सामने सैन्य शिविर से सटी भूमि पर कार्य की समीक्षा करने के साथ ही उन्होंने जरूरी निर्देश भी जारी किए।
स्वास्थ्य सचिव ने हाईवे से बनाए जा रहे संपर्क सड़क के साथ-साथ भूमि का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को बची हुई भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कठुआ में मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश नड्डा, पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, राज्य स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत सहित स्थानीय विधायक राजीव जसरोटिया भी मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। सौ बेड के मेडिकल कॉलेेज से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि तीन मेडिकल कॉलेज का काम राज्य में जहां पहले ही जारी है, वहीं डोडा और कठुआ का रुका हुआ था जो अब जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें