फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके बैंक की 1450 भर्तियां निरस्त, आईबीपीएस के जरिए नए सिरे से की जाएगी नियुक्ति

Fri, 28 Feb 2020 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जेएंडके बैंक
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की जेएंडके बैंक में 1450 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2018 से चल रही थी। इसमें 250 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और 1200 बैंकिंग एसोसिएट्स के पद थे। गुरुवार को राज्य प्रशासनिक परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने भर्तियां निरस्त करने का कारण कानूनी अड़चनें और भर्ती के दौरान नियमों का पालन न करना बताया है। कहा, बैंक को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अंतिम भर्ती में पात्र सभी आवेदक नई भर्ती के लिए भी पात्र होंगे।

वित्त विभाग ने बैंक को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पसर्नल सेलेक्शन (आईबीपीएस) के माध्यम से फास्ट ट्रैक पर तीन माह में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती शुरू करने की सलाह दी है। इस संबंध में विस्तृत तौर-तरीकों को बैंक की अगली बोर्ड बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें