फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर वैश्विक निवेशक सम्मेलन: हैदराबाद-चेन्नई और अहमदाबाद में रोड शो की तैयारी

Fri, 28 Feb 2020 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर वैश्विक निवेशक सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2020 के लिए देश के अलग-अलग शहरों में तीन रोड शो हो चुके हैं और आगामी दिनों में तीन और रोड शो हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद में होने जा रहे हैं। इसके लिए नागरिक सचिवालय में सलाहकारों से लेकर प्रशासनिक सचिव तैयारी में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


दो मार्च को प्रदेश के नौ आईएएस और केएएस अधिकारी हैदराबाद में रोड शो निकालेंगे। आईएएस अधिकारियों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास विभाग के सचिव सिमरन दीप सिंह, श्रीनगर के जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी, पुलवामा के जिला उपायुक्त राघव लंगर, हैंडलूम विभाग की निदेशक बवीला रकवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक कश्मीर महमूद अहमद शाह के अलावा पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक राज कुमार कटोच और कठुआ के जिला उपायुक्त ओम प्रकाश भगत शामिल हैं।

पांच मार्च को चेन्नई में रोड शो निकाला जाएगा। इसमें नौ आईएएस और केएएस अधिकारी शामिल होंगे। अहमदाबाद में नौ मार्च को रोड शो के लिए 10 आईएएस व केएएस अधिकारी जाएंगे। अहमदाबाद के रोड शो में सलाहकार फारूक खान भी अधिकारियों के साथ जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें