फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम ने तीन दवा दुकानों को सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। ड्रग्स कंट्रोल विभाग और पुलिस ने मिलकर अरनिया थाना क्षेत्र के गांव कल्याना में दवा की तीन दुकानों पर दबिश दी और उसे सील कर दिया। पुलिस ने दो दुकानों पर कार्रवाई नशे के कैप्सूल बेचने की शिकायत पर की, जबकि एक दुकान को ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने सफाई नहीं होने के कारण सील किया।
विज्ञापन

अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याना में काफी देर से नशाखोरी का धंधा चल रहा है। अरनिया पुलिस को इस संबंध में कई शिकायतें भी मिलीं। शुक्रवार को पुलिस और डग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गांव में दबिश दी। एसडीपीओ आरएस पुरा सौरव पराशर ने बताया कि थाना प्रभारी अरनिया बंसी लाल ने सूचना दी कि कल्याना के दो दवा दुकानों पर नशे के कैप्सूल बेचे जा रहे हैं। उनके खिलाफ पहले भी कैप्सूल बेचने के मामले अरनिया थाना में चल रहे हैं। इसलिए तत्काल ड्रग कंट्रोल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। और संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने रमेश मेडिकोज और रूइया मेडिकोज को सील कर दिया गया। जबकि कृष्णा मेडिकल स्टोर में सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण दवाओं का ठीक से रखरखाव नहीं होने से विभाग ने फिलहाल एक सप्ताह के लिए सील किया।
ड्रग्स कंट्रोल विभाग की इंस्पेक्टर रेणुका राणा ने कहा कि रमेश व रूइया मेडिकोज पर पहले से भी नशीली दवाएं बेचने का केस चल रहा है। एसडीपीओ सौरव पराशर कहा कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई और भी होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर-खबर सम्बन्धी दो फोटो भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें