फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविका तट पर बैसाखी मेला आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डुग्गर लोक संस्कृति व विरासत के साथ जन-जन को अपनी पारंपरिक लोक आस्था से जोड़ने वाला बैसाखी मेला आज से आरंभ हो रहा है। मेला स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शुक्रवार शाम को भी काफी संख्या में लोग मेला स्थल पर पहुंचे। इस दौरान वहां लगे झूले आदि का आनंद उठाया।
विज्ञापन

देविका के पवित्र तट पर तीन दिनों तक लगने वाला बैसाखी मेला जहां लोक आस्था का केंद्र माना जाता है, वहीं मेले को देखने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लाग पहुंचते हैं। करीब तीन सौ वर्ष से बैसाखी मेला देविका के तट पर पचास कनाल के दायरे में लगता आ रहा है। इसका आयोजन हर वर्ष प्रशासन के सहयोग से होता है। तीन दिन के मेले के बाद चौथे दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है।
मतदान के लिए किया जाएगा जागरूक
मेले में सूचना विभाग व पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक करने के साथ भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर मतदान करने को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मेला स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
मेला स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने मेला स्थल को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। देविका में प्रवेश करने वाले द्वार पर भी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। रात को भी मेला स्थल कड़ी सुरक्षा में रहेगा। तीन दिन तक मेला स्थल पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें