फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू शहर में आ गईं 10 इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल आज से, बने चार्जिंग स्टेशन

Sat, 13 Apr 2019 01:39 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस पहुंची जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू के शहरवासियों का इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का सपना बहुत जल्द सच होने वाला है। जेकेएसआरटीसी के बेडे़ में 10 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो चुकी हैं। इन बसों के लिए कारपोरेशन चार्जिंग प्वाइंट भी तैयार कर लिया है। जेकेएसआरटीसी यार्ड पर बन रहे चार्जिंग स्टेशन का काम देर रात तक चलता रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को रेलवे स्थित जेकेएसआरटीसी के यार्ड में दस इलेक्ट्रिक बसें पहुंची गईं। आज शनिवार को कारपोरेशन इन बसों को ट्रायल पर चलाएगा। कारपोरेशन बसों के हर पहलु की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा, उसके बाद अन्य बसों के आने का रस्ता साफ होगा। 

आरटीओ विभाग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बसों नियमित रूप से सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। श्रीनगर में अभी बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट नहीं बनने के कारण वहां के लिए बसों नहीं पहुंची हैं। कारपोरेशन पहले जम्मू में इन बसों को चलाएगा। इसके लिए तीन चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं, जिसमें से एक चार्जिंग प्वाइंट तैयार हो चुका है, जबकि अन्य पर काम चल रहा है।  
विज्ञापन


एक बार चार्ज होने पर 150 किलोमीटर चलेगी बस
इलेक्ट्रिक बस को एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक उसे दौड़ाया जा सकेगा। कारपोरेशन ने अभी इन बसों का रूट तय नहीं किया है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनके लिए बनाए गए हर चार्जिंग प्वाइंट पर 72 लाख रुपए की लागत आएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें