अखनूर। अंबरां पंचायत में एक ग्राम सभा का आयोजन सरपंच रेवती शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें एसडीएम अखनूर गोपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ग्राम सभा में गुड़ा तालाब, चन्नी, अंबारा, पटयाड़ी, चर्दाग्रान के ग्रामीणों ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाया। कुछ समस्याओं को मौके पर ही हल कर दिया गया।
एसडीएम गोपाल सिंह ने कहा सरपंच और पंच द्वारा ही लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। सरपंच रेवती शर्मा ने जनता को आश्वस्त किया की हर तीन महीने बाद बैठक कर कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया जाएगा। गत तीन माह में ऑटो, साफ सफाई, अंबारा में सरकारी राशन डिपो, बिजली के खंभे और सड़क की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की गई है।
इस मौके पर एसएचओ संजीव गुप्ता, नायब सरपंच शाम सिंह, विशन सिंह, बलबदर सिंह, चुन्नी लाल लोचन, बकील चंद, कांता देवी, चंपा देवी, जगदीश लाल, ममता कुमारी, राज सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।