फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार ने विफल किया चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। चौकीदार की सतर्कता नेे कस्बे में चोरी की वारदात को विफल कर दिया। इसके लिए दुकानदार ने 500 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के मुख्य बजार में बुधवार देर रात चोरों ने जरनल स्टोर के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। मगर समय पर चौकीदार के देखे जाने पर चोर भाग निकले। चौकीदार ने उसी समय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सभी रास्ते बंद कर तलाशी अभियान चलाया, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मौके से ताले तोड़ने के लिए लाया गया हथौड़ा और हैंडपंप की हत्थी को बरामद किया है। वहीं मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें