फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कानाचक इलाके में छह साल की मासूम बच्ची से एक नाबालिग के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने 354 का केस दर्ज कर आरोपी नाबालिग को आरएस पुरा की बालगृह में भेज दिया है। उसे सात दिन की रिमांड पर भी लिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक एक नाबालिग छोटी बच्ची से जबरदस्ती यौन शोषण करने की कोशिश कर रहा था। कुछ स्थानीय लोगों ने नाबालिग को पकड़ कर उसकी पिटाई भी की थी। इसके बाद यह मामला पुलिस में भी पहुंच गया। बुधवार को पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें