फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ मौसम से चरमराया बिजली ढांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और बारिश से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। बीती रात हवा की रफ्तार अधिक होने से कई इलाकों में सुबह तक बिजली गुल रही। पुराने शहर के लिंक रोड, राज तिलक रोड, जैन बाजार आदि इलाकों में अंधेरा छाया रहा। गांधीनगर और शास्त्रीनगर इलाके में भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में बिजली के तार का जाल बिछा हुआ है। इसमें कई पुराने तार लटक रहे हैं। जिसके चलते मौसम खराब होने पर बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। बीती रात तेज हवाएं चलने से कई इलाकों में रातभर बिजली सप्लाई ठप रही। संभाग के कई अन्य जिलों में भी यही हालत रही। बारिश और आंधी तूफान से पहाड़ी इलाकों में बिजली ढांचा प्रभावित हुआ है।
रियासत पर इंद्रदेव मेहरबान हैं। जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में रविवार को बारिश से पारा गिर गया। कई इलाकों में तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार सोमवार को भी जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में पानी बरसने की संभावना है। मौसम का मिजाज 8 मई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में रविवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। लेकिन शाम को काली घटाएं छाने के बाद पानी बरसने लगा। इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। रात तक हल्की बारिश जारी थी। जहां दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारे में 6.7 डिग्री की गिरावट दर्ज कर पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
अखनूर में तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। जम्मू संभाग के उधमपुर के चिनैनी के अलावा भद्रवाह, रियासी जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शाम को बारिश शुरू हो गई थी। सोमवार को घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें