फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने पीओके के युवक को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रविवार को नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना ने एक दिन पूर्व नियंत्रण रेखा के करमाड़ा क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए दबोचे गए पाक अधिकृत क्षेत्र के नागरिक को पुंछ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पुंछ थाने में एफआईआर (70/2018) दर्ज की है व 2/3 इमको एक्ट में मामला दर्ज कर उसे सीजेएम के समक्ष पेश किया। सीजेएम ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वाटर शहिद नइम का कहना है कि शनिवार को सेना ने नियंत्रण रेखा पर पाक अधिकृत क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते एक पीओके नागरिक 35 वर्षीय गुलाम अकबर पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी गांब अब्बासपुर तहसील बांडी अब्बासपुर को दबोचा था, जिसे रविवार को सेना ने पुलिस के हवाले किया है। हमने उसके खिलाफ पुंछ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को दोपहर बाद जिले के करमाड़ा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की 15 मराठालाई के जवानों ने अपनी अग्रिम चौकी कुंजा की तरफ से एक संदिग्ध को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा। उन्होंने उसे ललकारते हुए गोलीबारी की और तीन तरफ से घेर कर उसे दबोच लिया था। उसे प्राथमिक पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस के हवाले किया गया है। इससे चार दिन पहले भारतीय सेना एवं पुलिस ने जिले के बालाकोट क्षेत्र से पकड़े गए पीओके से आए बच्चे को उपहार और मिठाइयां देकर चक्कां दा बाग के रास्ते उसके घर लौटाया था, क्योंकि वह बच्चा मानसिक तौर पर कमजोर था। इस बार पकड़ा गए व्यक्ति के मामले में यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसे उस पार से आतंकियों ने भारतीय सेना की गतिविधियों को देखने के लिए इसे न भेजा हो। सेना ने जिस क्षेत्र से इसे पकड़ा है उसी क्षेत्र में करीब दो महीने पहले सेना ने बैट टीम के एक सदस्य को भी मार गिराया था। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में पाक सेना और आतंकियों द्वारा लगातार भारतीय सेना पर बैट हमले करने का प्रयास किया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें