फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा को जिले के लिए विभिन्न समुदाय एक मंच पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। शुक्रवार को व्यापार मंडल नौशेरा के बैनर तले जिला बनाने की मांग पर हिंदु, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने एकजुटता दिखाई। शनिवार को नौशेरा बंद के 16वें दिन जेल भरो के आह्वान पर थाने में गिरफ्तारी देने को उमड़ी भीड़ के जोश में भी यह एकता दिखी। विभिन्न समुदायों ने नौशेरा को जिला बनाने की मांग पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जामा मस्जिद से एक रैली निकालकर जामा मस्जिद कमेटी नौशेरा व तजिका गुलाम मुरतफा यूनिट के पदाधिकारियों व अन्य समुदाय के लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पटेल चौक पहुंचे। सिख समुदाय और हिंदू समुदाय के लोगों भी नौशेरा को जिला बनाने की मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि वे नौशेरा का हक लेकर रहेंगे। इस दौरान यदि कोई नुकसान होता है, तो सरकार जिम्मेदार होगी। इसके बाद वे नगर का चक्कर काट कर तहसील हेडक्वार्टर पहुंचे जहां धरना दिया गया। धरना-प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।
शनिवार को गिरफ्तारी देने पहुंचे लोगों ने हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सब आपस में भाई-भाई-जैसे नारे लगाए। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, विभिन्न वेलफेयर सोसायटी, सनातन धर्म सभा, गुरु रविदास सभा, जामा मस्जिद कमेटी आदि से सामाजिक संगठनों के जुड़े लोगों ने नौशेरा को जिला बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार बंद से हमारे बच्चे दूध व भोजन के लिए तरस रहे हैं, लेकिन सरकार की आंख नहीं खुल रही है। अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है, जिसके लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है। सरकार आंख मूंद कर तमाशा देख रही है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं में भारी रोष दिखा। युवकों ने कहा कि वे नौशेरा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें