फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorists in Kashmir: घाटी में 36 पाकिस्तानी समेत 140 आतंकियों का सफाया, अब पूरी ताकत से चलेंगे बड़े ऑपरेशन

Fri, 02 Sep 2022 03:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भटके युवाओं से आतंकवाद का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने की अपील। अभिभावकों और आतंकियों के परिवार वालों से भी उन्होंने अपील की है कि वे अपने बच्चों को हिंसा के रास्ते को छोड़ने की अपील करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को बिना किसी नुकसान के ऑपरेशन में सफलता मिली है।
 
विज्ञापन
एडीजी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 36 पाकिस्तानी आतंकियों समेत 140 दहशतगर्दों का सफाया किया है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि इस साल के आठ महीनों में 140 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। आतंकवाद निरोधी अभियान पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को बिना किसी नुकसान के ऑपरेशन में सफलता मिली है। उन्होंने भटके युवाओं से अपील की कि वे आतंकवाद का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में लौट आएं। अभिभावकों और आतंकियों के परिवार वालों से भी उन्होंने अपील की है कि वे अपने बच्चों को हिंसा के रास्ते को छोड़ने की अपील करें।

उन्होंने कहा कि बंदूक उठाकर किसी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। हिंसा से हम किसी परिणाम तक नहीं पहुंच सकते हैं। इससे किसी का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग युवाओं को भ्रमित कर उन्हें बंदूक थामने के लिए उकसा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को पहचानने और उनसे सचेत रहने की जरूरत नहीं है। ज्ञात हो कि मंगलवार और बुधवार को दो जगहों पर हुई मुठभेड़ में पांच आतंकियों का सफाया करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। इनमें लश्कर-ए-ताइबा के तीन और जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें