फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सच उगलेगा मलिक: सात दिन की रिमांड पर आतंकी, पंजाब से हथियार लेकर पहुंचा था जम्मू

Tue, 06 Apr 2021 06:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी मलिक ओमेद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू के झज्जर कोटली में पकड़े गए इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर के कमांडर मलिक ओमेद को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस अवधि के दौरान झज्जर कोटली पुलिस थाने में ही आतंकवादी से गहन पूछताछ होगी और उसके असली मकसद की पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां जानकारी हासिल करेंगी।

विज्ञापन

  
पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक जांच में पता चला है कि पकड़ा गया आतंकवादी पंजाब के अमृतसर से हथियार लेकर जम्मू पहुंचा था। वह कई बार सांबा का दौरा कर चुका था। उसे वहां पर ओजी वर्कर्स के माध्यम से और हथियार मिलने थे। 

ये भी पढ़ें- लापता नहीं अगवा : सीआरपीएफ जवान राकेश्वर को हमले के बाद अपने साथ लेकर गए नक्सली, अब कर रहे ये डिमांड    
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आतंकी कमांडर को पुलिस के विशेष दस्ते एसओजी की टीम ने रविवार को झज्जर कोटली में काफी मशक्कत के बाद पकड़ा था। उसके पास से एक पिस्तौल, आठ गोलियां और 1.13 लाख की राशि भी बरामद की गई थी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से आतंकवादी कमांडर के पकड़े जाने को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। आतंकी की इस इलाके में मौजूदगी की जड़ तक जाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- नक्सली हमला: 'किसी भी तरह मेरे पति को छुड़ा लाओ' लापता कमांडो की पत्नी की रुला देने वाली विनती    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें