फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 एजेंसियों के हवाले गणतंत्र दिवस की सुरक्षा

Sun, 10 Jan 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमला और शहर में संदिग्धों की सूचनाओं ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा की चुनौती बढ़ा दी है। इसे देखते हुए गणतंत्र की सुरक्षा में बड़े स्तर की सुरक्षा एजेंसियों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा एजेंसियों को गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को मजबूत करने में शामिल किया गया है। आईजी दानेश राणा ने शनिवार को एमए स्टेडियम में होने वाले मुख्य आयोजन की सुरक्षा का जायजा लेते हुए इसकी जानकारी दी।

राणा ने बताया कि हालिया घटनाओं और सूचनाओं के आधार पर 14 एजेंसियों को सुरक्षा में शामिल किया गया है ताकि कोई भी अनचाही घटना न हो। इसमें कई एजेंसियां ऐसी हैं, जो पहली बार शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अब तक गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को मुख्य रूप से पुलिस ही संभालती रही है। लेकिन इस बार सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों के खुफिया विंग सहित कई अन्य खुफिया एजेंसियों को शामिल किया जा रहा है।

शहर में हर संदिग्ध जगह, हर संदिग्ध शख्स और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हर समय कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं मंडलायुक्त पवन कोतवाल ने शनिवार को कई विभागों के अधिकारियों के साथ एमए स्टेडियम का दौरा किया।

स्टेडियम में चल रहे कई तरह के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तरह के इंतजाम पूरे होने चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें