फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में खुलेंगे 135 नए राशन डिपो

Mon, 11 Aug 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक राशन कार्ड धारक को उसके घरके नजदीक सस्ता राशन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार जल्द ही 135 नए राशन डिपो खोलने जा रही है।
विज्ञापन


नए राशन डिपो खुलने से न केवल हर राशन कार्ड धारक को उसके हिस्से का राशन मिलेगा, बल्कि इलाके के 270 पढे़-लिखे युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा। इस बात का खुलासा सहकारिता मंत्री डाक्टर मनोहरलाल शर्मा ने रविवार को नगर में एक जनसभा के दौरान किया।

उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रत्येक दो सौ की जनसंख्या के आधार पर एक राशन डिपो खोलने का निर्णय लिया है, ताकि हर राशन कार्ड धारक को उसके ही गांव में घर के नजदीक ही राशन मिल सके।
विज्ञापन


इस योजना को सफल बनाने के लिए इलाके में 135 राशन डिपो खोले जाएंगे, चूंकि प्रत्येक राशन डिपो पर दो लोगों को नियुक्त किया जाएगा। इससे इलाके के 270 युवाओं को सीधा रोजगार का लाभ मिलेगा।

यही नहीं मंत्री ने इलाके में राशन किल्लत दूर करने के लिए भी यकीन दिलाया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक को उसके हिस्से का राशन हर सूरत में उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारियों के अलावा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र कु मार वैद्य, शामलाल सपोलिया, बशीर अहमद भटटी, निरूपम प्रशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें