फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग अधिकारियों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने में भेदभाव का आरोप
विज्ञापन

दोमाना। राजपुरा की सरपंच ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर बिजली के खंभे देने में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। सरपंच नीना मन्हास ने बताया कि उनकी पंचायत में बिजली विभाग की ओर से सौभाग्य योजना के तहत बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इनको लगाने में मनमानी की जा रही है। कई बार एईई से खंभों को योजनाबद्ध तरीके से लगाने को कहा, लेकिन चहेते लोगों के घरों के पास खंभे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच धनत्तर सिंह (बिट्टू) ने कहा कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत उन्होंने 100 लोगों को कनेक्शन दिलवाए थे। लेकिन विभाग के अधिकारी पंचायत सदस्यों को भरोसे में लेकर काम नहीं कर रहे हैं। जहां जरूरत है, वहां खंभे और ट्रांसफार्मर नहीं लगा रहे हैं। अगर बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली को नहीं सुधारा तो पंचायत सदस्यों को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें