सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की हल्की फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है। हालांकि क्षेत्र में पिछले दो तीन दिन से आसमान पर छाए बादलों से मौसम काफी सुहावना हो गया। मंगलवार को बारिश की हल्की फुहारों से मई में पड़ने वाली गर्मी से काफी राहत मिली।
बारिश की हल्की फुहार सब्जी उत्पादक किसानों के लिए भी काफी राहत लेकर आई, क्योंकि गर्मी ज्यादा पड़ने से सब्जियों की फसलों को पानी बहुत ज्यादा जरूरत पड़ जाती है औैर इस समय थोड़ी सी बारिश पड़ने से भी काफी राहत मिल जाती है, जिससे एक दो दिनों के लिए किसानों को सिंचाई करने से राहत मिल जाती है, जिससे बारिश की हल्की फुहारों से किसान वर्ग काफी खुश है। ब्यूरो