फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह ने हिंदू एकता मंच के लोगों की पीठ थपथपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। हिंदू एकता मंच की तरफ से नाबालिग बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए वीरवार को कूटा में आयोजित जनसभा में पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि आप लोग एक नाबालिग बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए जो कर रहे हैं, वह बिल्कुल सही है। सीबीआई जांच की मांग सही है। जो सीबीआई जांच नहीं चाहते वे बदमाश लोगों पर जुल्म करते हैं। मैं इनकी करतूत जानता हूं। चिंता की जरूरत नहीं, हम मर नहीं गए हैं, हम लोग आपके लिए हैं और आपने पार्टी बनाकर दी है। जिस पार्टी ने टिकट छीनी उसका क्या बना, आप सब जानते हैं। जिसके साथ जनता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि तकभनीक का इस्तेमाल कर जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएनए, नारको टेस्ट करें, किसी को मारते क्यूं हैं। दूध का दूध पानी हो जाएगा लेकिन तकलीफ क्या है। टेस्ट आपने करना नहीं। कश्मीर से नया एसपी स्तर का अधिकारी रातों रात क्राइम ब्रांच में लगा दिया गया, क्या यहां के अधिकारी बीमार थे? छुट्टी जाते ही बदल दिया गया जो बकवास है। सरकार का काम है लोगों में विश्वास बनाना, लेकिन ये यकीन खो रहे हैं, जो हमारे लिए मुश्किल की बात है और इसे महसूस किया जा रहा है। हमारा और पार्टी का साथ लोगों के साथ है और लोगों के साथ ही रहेंगे।

डोजियर बनाकर पीएसए लगाने पर मंत्री ने कही दो टूक
कहा, जो पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं या तिरंगा जलाते हैं, पहले उन पर लगाया जाए
कठुआ/हीरानगर। चौधरी लाल सिंह ने कहा कि किसी पर डोजियर बना रहे हैं, तो पहले आप पर नहीं बनाया जाए। आज तक उन लोगों पर नहीं लगा जो पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं और देश के झंडे फूंकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग दम के साथ पूरा आंदोलन चलाएं। धारा 144 लगाए जाने पर मंत्री ने कहा कि क्या है धारा 144, अंग्रेजों ने बड़ी लगाई लोगों ने तोड़ दी और भारत को आजाद करवाया। क्या इसलिए करवाया कि मार खाएंगे? कई लड़कियां गायब हैं जिनका पता ही नहीं चला। उनके लिए क्राइम जांच क्यों नहीं बैठाई गई। अगर सभी के साथ ऐसा होता तो लोगों को सरकार पर भरोसा होता। जब एक तरफ ज्यादा कानून दिखाओगे और दूसरी तरफ कानून नहीं होगा तो बेवजह लोगों को बांटने का काम होगा। हम लोगों के साथ हैं और सीबीआई जांच करवाए जाएगी। सबको एकजुट होना पड़ेगा। इंसाफ सभी को चाहिए।
विज्ञापन


विधायक ने कोशिश की, पर सीएम नहीं मान रहीं
हीरानगर विधायक कुलदीप राज पर भड़के लोगों को आश्वस्त करते हुए वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि विधायक कुलदीप राज अपने से जितना बन सका उतनी कोशिश की, लेकिन सीएम नहीं मान रहीं। लोगों ने गैर राजनीतिक संस्था तैयार की है, विधायक भी आपके साथ चलेेंगे। जिसने भी अपराध किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन लोगों को जबरन डराने धमकाने नहीं दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी की सरकार है। मोदी साहब का नारा है सबका साथ सबका विकास और उन्हें पता चले कि जिन्होंने सरकार बनाई उन्हें मार पड़ रही है तो हम नहीं बचेंगे। रसाना के लोगों को उन्होंने गारंटी दी कि कोई तंग नहीं करेगा। गांव नहीं छोड़ें। उन्होंने डोगरी गीत का हवाला देते हुए कहा कि अस डोगरे आं आखने आं शाना कन्नें, अस्सें जितियां ने जंगां कमसाने कन्ने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात करेंगे, नहीं माने तो फिर रास्ता बताएंगे कैसे करना है।

पुलिस पर भरोसा नहीं, तो क्यों बैठाए हैं अधिकारी?
वन मंत्री लाल सिंह ने गठबंधन सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि बच्ची की हत्या के बाद पहले पुलिस की जांच की गई, फिर एसआईटी का गठन किया गया। उस पर भी तसल्ली नहीं हुई तो क्राइम ब्रांच को जांच दे दी गई। जिला पुलिस हमारी है काम की नहीं है तो बिठाई क्यूं है। क्राइम ब्रांच ज्यादा इंटेलीजेंट है क्या? क्राइम ब्रांच जिला पुलिस, एसआईटी, जिला प्रशासन की इंक्वायरी, विश्वास ही नहीं है। एसपी डीएसपी और एसएचओ पर भरोसा नहीं तो लगाया क्यूं है? उन्होंने कहा कि सच्चाई की जंग जीतनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें