फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 13 जख्मी

Tue, 23 Dec 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एहती में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में वाहन में सवार 13  यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें से तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार टेंपो (जेके11 2001) दरहाल से राजोरी की तरफ आ रहा था। शहर के एहती क्षेत्र में सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय तेज रफ्तार टेंपो अतियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया।

इस हादसे में वाहन में सवार 13 यात्री घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया था। इस हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार कर रहे डाक्टर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने बताया कि घायल मोहम्मद सिकंदर अयूब खान, सरफराज खान, जीनत बेगम, परवीन अख्तर, गुलाम मुर्तजा, खुशैद बेगम, हिना मिर्जा, अब्दुल मजीद, नजीर, अशफाक अहमद, मोहम्मद ताज और मीर हुसैन उपचार के लिए भर्ती करवाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परवीन अख्तर, अब्दुल मजीद और हिना मिर्जा की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य यात्री खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर टेंपो चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें