फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानियों ने इस्तमाल की मिसाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पाक सेना वैसे तो हर बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सैन्य पोस्टों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने में जुटी रहती है। लेकिन इस बार एंटी टैंक गाईडड मिसाइल (एटीजीएम) का प्रयोग कर पोस्ट को उड़ाया। इसमें सैन्य अधिकारी सहित चार जवानों को शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

सैन्य सूत्रों के अनुसार रविवार शाम रेंजरों ने पहले बीजी सेक्टर में गोलाबारी शुरू की। पहले मोर्टार दागे व अचानक ही एंटी टैंक गाईडड मिसाइल का प्रयोग कर नुकसान पहुंचाया। इस कारण पोस्ट में मौजूद सेना के कैप्टन कपिल कुंडू सहित चार जवान शहीद हो गए और एक घायल भी हुआ था। वहीं नाम न छापने की शर्त पर सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने एंटी टैंक मिसाइल का प्रयोग कर एक तरह से युद्ध को न्योता दिया है। आम तौर पर एटीजीएम का प्रयोग युद्ध में किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि पाक की इस हरकत के बाद अब नियंत्रण रेखा पर हालात गंभीर हो चुके हैं। भारतीय सेना ने पूरी तैयारी कर रखी है। सैन्य सूत्रों के अनुसार एलओसी से सटे सभी गांवों के लोगों को पहले से ही सतर्क कर दिया है। सेना किसी भी समय पाकिस्तान सेना को सबक सिखाने के लिए कड़े कदम उठा सकती है।
विज्ञापन

लोगों ने भी सुनी मिसाइल की आवाज
बीजी सेक्टर के कुछ लोगों ने बताया कि वह अकसर मोर्टार की आवाज सुनते रहते हैं। रविवार को पहली बार बहुत भयनक आवाज सुनी है। इस कारण लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें