रियासी। रियासी में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी ट्रैवलर्स के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जहां 42 यात्री कटड़ा में संक्रमित मिले थे वहीं मंगलवार को 12 और बीमार पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें रेलवे स्टेशन से ही लौटा दिया गया है।
इसके अलावा जिले में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा तीन और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 109 मामले शेष हैं। रियासी में मां वैष्णो के दर्शन करने आ रहे यात्रियों के संक्रमित मिलने से मामलों में इजाफा हुआ है। कट्टल और ग्रामोड़ में एक साथ 15 पॉजिटव केस आने के बाद क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बताया जाता है कि इन पंद्रह लोगों में बच्चे भी हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन पर रहने को कहा गया है।