रियासी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह पांच से शाम पांच बजे तक करीब 12 घंटे बिजली गुल रही, जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा है। कई इलाकों में 15 घंटे बाद ही बिजली बहाल हो पाई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पांच बजे बिजली गुल हो गई। नगर के कुछ हिस्सों में दोपहर बारह बजे तक बिजली बहाल हो गई। महादेव फीडर में बिजली बंद रही और कुछ समय बाद से भी गुल हो गई। दोपहर को तीन बजे आधे घंटे के लिए बिजली आई, लेकिन उसके बाद फिर बंद कर दी गई। शाम को सवा छह बजे बिजली बहाल हो पाई। पूरा दिन बिजली गुल रहने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी ठप हो गए। अधिकारी ने बताया कि बर्न सेरबड़ कटड़ा लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे रियासी, पौनी, रनसू, अरनास, दरमाडी, साड़ व बगगा में भी आपूर्ति बाधित रही है।