फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया 12 दिन का आतंकवादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी ऐसा था, जिसने महज 12 दिन पूर्व ही यह रास्ता अपनाया था।
विज्ञापन


घटना के दौरान ही मौके पर पहुंचे उसके पिता ने उसे हथियार डालने के लिए कहा, लेकिन उसके आतंकी कमांडर अल्ताफ ने ऐसा करने की इजाजत नहीं दी और सुबह गोलियों से छलनी शव घटनास्थल से मिला, जिसे देख कर उसके पिता फूट-फूट कर रो पड़े।

दरअसल बडगाम जिले के पथरपोरा इलाके का रहने वाला शौकत अहमद डार (22) कब मौत के रास्ते पर निकल पड़ा, उसके पिता को पता ही नहीं चला।
Trending Videos

18 घंटों तक चली मुठभेड़

शौकत 19 अगस्त को अचानक घर से लापता हुआ था। घर वालों को जैश-ए-मोहम्मद गुट में शामिल होने की जानकारी तब मिली, जब 18 घंटे चली मुठभेड़ के दौरान पुलवामा पुलिस ने उसको यह सूचना दी कि जिन आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है, उसमें उसका बेटा भी शामिल है।

पुलवामा के जिला पुलिस अधीक्षक तजेंद्र सिंह ने बताया कि शौकत ने कुछ दिन पहले ही आतंकवाद का रास्ता चुना था। घटनास्थल पर मौजूद तीन आतंकियों में जब उसके शामिल होने की जानकारी हुई तो उसे बचाने के लिए उसके पिता को वहां बुलाया गया।
विज्ञापन

बाप कहता रहा, बेटा हथ‌ियार डाल दे

लाउडस्पीकर पर पिता ने कई बार उससे हथियार डालने की अपील की। दोनों के बीच फोन पर भी बातचीत हुई।

वह हथियार डालना भी चाहता था ,लेकिन उसके कमांडर अल्ताफ ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी और वह मारा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें