फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 साल के शेर मोहम्मद ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के दूरदराज माहौर तहसील में वीरवार को 118 साल के बुजुर्ग शेर मोहम्मद को टीका लगाया गया है। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से कोरोना के खात्मे के लिए आगे आकर टीकाकरण करवाने की अपील भी की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 118 साल के बुजुर्ग शेर मोहम्मद को स्वास्थ्य कर्मियों ने वीरवार को उनके घर जाकर कोविशील्ड की पहली डोज दी। टीका लगवाने के बाद वह काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने ग्रामीणों से टीका लगवाने को कहा। यह बजुर्ग पहले कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक नहीं थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उनके घर जाकर इसके फायदे के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें