स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जम्मू शहर से सटे नरवाल क्षेत्र से कोरोना वायरस के 10 संदिग्ध रोहिंग्याओं की शिनाख्त की है। इनमें पांच को बुखार की शिकायत बताई जा रही है। सभी को एहतियात के तौर पर नगरोटा स्थित एक्साइज एंड टैक्सेशन के कार्यालय में बने क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। संदिग्ध मरीजों के वीरवार को सैंपल लिए जाएंगे। इनके यात्रा इतिहास का भी पता किया जा रहा है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर इन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। बताया कि यह लोग कार्यक्रम में शामिल होकर यहां लौट आए हैं। उन्होंने इस बारे में प्रशासन और पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। इन्हें तलाश किया जाएगा।