फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 35000 यात्रियों का अग्रिम पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 35 हजार यात्रियों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिए हैं। गत एक अप्रैल से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया में कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों में बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से बालटाल और अन्य यात्रा रूट के लिए सिविल व दूसरे कार्यों के लिए टेंडर किए गए हैं। यात्रा ट्रैक पर आगामी महीनों में बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

1 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा इस साल 46 दिन की हो रही है। यात्रा के लिए देशभर की 440 बैंक शाखाओं में अग्रिम पंजीकरण किया जा रहा है। अग्रिम पंजीकरण के लिए जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के यात्रियों ने रुझान दिखाया है। इसमें गुजरात, पंजाब आदि राज्यों के यात्री शामिल हैं। हेलीकाप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों का चॉपर टिकट ही अग्रिम पंजीकरण माना जाएगा, लेकिन इसके लिए यात्रियों को कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट बनाना अनिवार्य होगा। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से प्रति दिन 7500-7500 यात्रियों को ही आवाजाही की इजाजत दी जाएगी। बोर्ड की ओर से पायलट स्तर पर सीमित नंबरों की आनलाइन पंजीकरण का प्रस्ताव भी बनाया गया है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2011 में 6.36 लाख आलटाइम रिकार्ड यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इसके अगले साल 2012 में भी यह आंकड़ा 6.20 लाख तक पहुंचा। मगर उसके बाद आंकड़ा चार लाख तक नहीं पहुंच पाया है। इसका एक कारण पंजीकरण के लिए औपचारिकताएं बढ़ना भी है। वर्ष 2018 में 2.85 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी थी।
--------

एंट्री प्वाइंट पर कड़ाई से जांच होगी
यात्रियों की पंजीकरण पारदर्शिता को सुनिश्चित बनाने के लिए एंट्री प्वाइंट पर यात्रियों की पुख्ता जांच की जाएगी। इसमें निर्धारित तिथि, बार कोड और रंग के मुताबिक हुए पंजीकरण के तहत ही यात्री को संबंधित तिथि पर यात्रा करने के लिए अनुमति दी जाएगी। यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री को इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें