फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के गढ़ में केवल 11 फीसदी मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की प्रतिष्ठा दांव पर

Wed, 24 Apr 2019 12:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
विज्ञापन
अनंतनाग में मतदान करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम चरण में केवल अनंतनाग जिले में हुए मतदान में मात्र 11.22 प्रतिशत वोट पड़े। कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाएं हुईं। बिजबिहाड़ा में बने केंद्र पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वोट डाला। एक मतदान केंद्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का टोपी पहनकर चले गए। शाम चार बजे तक वोटिंग समाप्त होने तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा था। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। 

विज्ञापन


इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस प्रत्याशी जीए मीर, नेकां के हसनैन मसूदी तथा भाजपा के सोफी युसूफ भी मुकाबले को रोचक बनाने में जुटे हुए हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों अनंतनाग, डोरू, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा व पहलगाम में मतदान में कुल पांच लाख 29 हजार 256 मतदाता थे। इनमें 269603 पुरुष, 257540 महिला, 2102 सर्विस वोटर तथा 11 ट्रांसजेंडर वोटर रहे। इसके लिए 714 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कश्मीरी पंडितों ने भी जम्मू, उधमपुर तथा दिल्ली में बने केंद्रों पर वोट डाले। 

ज्ञात हो कि यह देश की इकलौती संसदीय सीट है जिस पर तीन चरणों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को कुलगाम व तीसरे में छह मई को शोपियां व पुलवामा जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस सीट पर कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें