फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब चार वर्ष से वेतन जारी न होने से दिक्कतों का सामना कर रहे पीएचई विभाग अस्थायी कर्मचारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। इस दौरान उन्होंने पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल से मांगों को पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन

पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के संभागीय वरिष्ठ उप प्रधान सोमनाथ के नेतृत्व में जिले के विभिन्न हिस्सों से पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारी पीएचई कांप्लेक्स के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सोमनाथ ने कहा कि चार वर्ष से भी अधिक समय से पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इसकी वजह से अस्थायी कर्मचारी कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं। कर्मचारियों के पास अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी राशि नहीं बची है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिसंबर 2017 में एसआरओ 520 को मंजूर किया था, लेकिन आज तक इसको लागू नहीं किया जा रहा है। इसके लागू न होने के कारण अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने पर कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पीएचई विभाग के अधिकारी भी अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।
कर्मचारियों पर डाला गया दुगना बोझ
सोमनाथ ने कहा कि पीएचई विभाग में स्टाफ की भी भारी कमी है। इस कारण काम कर रहे कर्मचारियों पर दुगना बोझ डाला गया है। सरकार की तरफ से हर वर्ष नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें काम करने के लिए नए कर्मचारी नियुक्त नहीं हो रहे हैं। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से मांगों को रखा गया है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया। उम्मीद है कि राज्यपाल कर्मचारियों की परेशानी समझ वेतन जारी करेंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन सड़क पर उतर कर आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर सूरज प्रकाश, मक्खन चंद, जगदीश मगोत्रा, कृष्ण चंद व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें