फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ताकि प्यासे न रहें पक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गर्मी के मौसम में अक्सर पानी नहीं मिलने से पक्षियों की मौत तक हो जाती है। उनकी तकलीफ को समझते हुए लोक सेवा संस्था ने ‘पानी पिलाओ परिंदा बचाओ’ नाम से एक अभियान शुरू किया है। इसकेे तहत संस्था के कार्यकर्ता गांवों और शहर में लोगों को जागरूक करेंगे और उनको मिट्टी के कटोरे बांटेंगे।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि गर्मी में पीने को पानी न मिलने के कारण बहुत से पक्षी मर जाते हैं। हमारी तरह उन्हें भी पानी की जरूरत है। इस मौसम में अक्सर हर जगह पानी की कमी होती है। पक्षियों को कहीं भी खुले में पानी नहीं मिलता। इसलिए उनकी संस्था ने अब यह मुहिम छेड़ी है। हम लोगों में जाकर उन से अपील करेंगे कि वह किसी पेड़ पर, घर की छत पर अपने आंगन में पक्षियों को पानी पीने के लिए कटोरा रखें। जहां लोग खुद इस मुहिम का हिस्सा बनते हैं, उनका स्वागत रहेगा । संस्था द्वारा कई जगह पर मिट्टी के कटोरे रखे भी गए हैं। कुछ जगह तो दुकानों के आगे कटोरे रखे हैं। सुबह दुकान खोलने के बाद दुकानदार उसमें पानी भर देते हैं। हमारी यह मुहिम धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और हमें लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। अब तक संस्था की तरफ से करीब 50 मिट्टी के कटोरे विभिन्न स्थानों पर रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें