फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह-डोडा रोड पर मेटाडोर पलटने से तेरह यात्री घायल होग। आसपास के लोगाें ने घायलों को निकाल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही हादसे के संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया। हादसा चालक का नियंत्रण बिगड़ने से हुआ।
विज्ञापन

भाला और डोडा के बीच चलने वाली मेटाडोर परानू चेक पोस्ट के पास सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मेटाडोर में फंसे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान आईशा बानों पुत्री जावेद अहमद निवासी शूरियान, पृथवी राज पुत्र कुंज लाल निवासी हंगा भद्रवाह, अमर चंद पुत्र करीशन लाल निवासी बाटिया, सबदर अली पुत्र अब्दुल अजीज निवासी डूगगा, परवीना पत्नी जाफर हुसैन निवासी सौऊरा, राफिया बेगम पत्नी सज्जाद अहमद निवासी पराणु, आईशा पुत्री हाशमदिन निवासी बौजूआ, हुशरा बेगम पत्नी मोहम्मद शफी निवासी चिराला, सिंदूरी देवी पत्नी सूरज राम, निवासी बटौली, आफिया बेगम पत्नी वाहिद इकबाल निवासी पराणू, कौसर अहमद पत्नी रियाज अहमद निवासी कट्टरी, उमर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी श्रीनगर व एक दस माह का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें